ये लोग न खाएं तिल वाला लड्डू, बढ़ सकती है दिक्कत


By Ashish Mishra04, Feb 2024 02:28 PMjagran.com

तिल वाला लड्डू

इस लड्डू को खाना हर कोई पसंद करता है। इसे गुड़ और तिल मिलाकर बनाया जाता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को तिल वाला लड्डू खाने से परहेज करना चाहिए?

तिल वाले लड्डू में पोषक तत्व

इसमें पोटैशियम, फास्फोरस, फोलिक एसिड और आयरन पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन-ए, बी, ग्लूकोज और मैग्नीशियम पाया जाता है।

डायबिटीज के मरीज

अगर शुगर की समस्या का सामना कर रहे हैं तो तिल के लड्डू खाने से बचें। इसे खाने से ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। इसके अलावा वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।

पाचन की समस्या

अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो तिल का लड्डू खाने से बचें। इसमें मिलाए जाने वाले गुड़ की तासीर गर्म होती है जिससे पाचन खराब हो सकता है।

तिल से एलर्जी

कई लोगों को तिल खाने से एलर्जी की समस्या होने लगती है। ऐसे लोगों को तिल का लड्डू खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा तिल-गुड़ चिक्की और रेवड़ी को भी खाने से परहेज करना चाहिए।

लो-बीपी के मरीज

अगर शरीर में ब्लड प्रेशर कम रहता है तो तिल का लड्डू खाने से बचना चाहिए। तिल में पाए जाने वाले तत्व बीपी को कम कर देते हैं। शरीर में सूजन होने पर भी तिल वाला लड्डू नहीं खाना चाहिए।

इम्यूनिटी मजबूत करना

तिल का लड्डू इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

1 दिन में कितना तिल खाएं?

शरीर को हेल्दी रखने के लिए तिल को पर्याप्त मात्रा में ही खाना चाहिए। रोजाना 5 ग्राम तिल का सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद रहता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ