एक्ट्रेस एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है और इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।
आशिता सिंह हूबहू मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की कॉपी लगती हैं।
इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आशिता की आंखों से लेकर उनका फेस स्ट्रक्चर और अदाएं बच्चन परिवार की बहू जैसी हैं।
फैंस को भी मॉडल के फोटो और वीडियो काफी पसंद आती हैं, लोग आशिता को प्यार से छोटी ऐश्वर्या कहकर पुकारते हैं।
आशिता की वीडियो वायरल होने के बाद से लगातार उनकी फॉलोइंग में इजाफा देखने को मिल रहा है। आशिता के इस समय इंस्टा पर करीब ढाई लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं।
एक्ट्रेस का डांस वीडियो हो या फिर उनके एक्सप्रेशन ऐश्वर्या राय की तरह ही लोग सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती में भी खो जाते हैं।
एक्ट्रेस की खूबसूरती ही उनका वरदान है, लोगों को उन्हें देखकर ऐश्वर्या के यंग डेज की याद आ जाती हैं।
एक्ट्रेस फोटो में पुल में एंजॉय करते दिख रही है, फैंस इस तस्वीर को भी अमेजिंग बता रहे हैं।