Stree 2 बॉक्स ऑफिस पर कर रही भयंकर कमाई, जानें टोटल कलेक्शन


By Amrendra Kumar Yadav31, Aug 2024 02:14 PMjagran.com

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर कर रही कमाल

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

फर्स्ट डे कलेक्शन

इसकी ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो करीब 51 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आंधी में उड़ी कई फिल्में

स्त्री 2 की आंधी में कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी हैं। इनमें अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा शामिल है।

फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन

फर्स्ट वीकेंड की बात करें तो स्त्री 2 का कुल कलेक्शन करीब 126 करोड़ के आस-पास रहा। ऐसे में फिल्म की ओपनिंग बहुत शानदार रही।

फर्स्ट वीक कलेक्शन

इसके फर्स्ट वीक कलेक्शन की बात करें तो इसका कुल कलेक्शन 250 करोड़ को पार कर गया था। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को खूब तारीफ मिली।

स्त्री 2 कलेक्शन डे 16

वहीं, स्त्री 2 का सोलहवें दिन के कलेक्शन की बात करें, तो इसका कलेक्शन 8.1 करोड़ रहा। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं।

टोटल कलेक्शन

वहीं, अब तक फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसका कलेक्शन 441.76 करोड़ हो गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 450 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगा।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

स्त्री 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 630 करोड़ से अधिक का हो चुका है। विदेशों में इसका कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है।

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com