आपने कई क्रिकेटरों को गरीब से अमीर बनते हुए देखा होगा। उनके स्ट्रगल की कहानियां भी आपने सुनी होगी।
लेकिन आज हम आपको ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे, जो अमीर से गरीब हो गए।
अरशद खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बहुत अच्छे और शानदार स्पिन गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 58 वनडे मैच और 9 टेस्ट मैच खेले थे।
इसके बाद साल 2006 में अरशद ने क्रिकेट से संयास ले लिया था। संन्यास लेने के बाद से ही वह परेशानियों के घेरे में खड़े हो गए।
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस्टोफर लांस केर्न्स ने 2004 में न्यूजीलैंड टेस्ट टीम से संन्यास ले लिया। संन्यास लेने के बाद क्रिस ने हीरो का कारोबार शुरू कर दिया। जिसमें उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा।
पूर्व इंग्लैंड ऑलराउंडर एडम जॉन हॉलिओके ने साल 2007 में जब क्रिकेट से संन्यास लिया था तो उनकी आर्थिक हालत खराब होने लगी। इसके बाद उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट में काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करना शुरू किया।
जनार्दन ज्ञानोबा नेवले ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 1934 में की थी। संन्यास लेने के बाद उन्होंने एक चीनी मिल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम किया।
कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू सिंक्लेयर ने 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बाद में उन्होंने रियल स्टेट कंपनी में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण किया।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com