CSK के इस दिग्गज खिलाड़ी ने IPL से लिया सन्यास


By Abhishek Pandey02, Dec 2022 06:17 PMjagran.com

IPL से सन्यास

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने IPL से सन्यास ले लिया।

नई जिम्मेदारी

फ्रेंचाइजी चुन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को उन्हे नए रोल में नियुक्त किया है। अब उन्हे टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी दी गई है।

व्यक्तिगत कारणों से लिया ब्रेक

CSK ने आगे कहा कि एल बालाजी व्यक्तिगत कारणों के चलते एक साल का ब्रेक ले रहे हैं।

अकादमी के लिए रहेंगे उपलब्ध

हालांकि एल बालाजी चेन्नई सुपर किंग्स अकादमी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

नई पारी के लिए उत्सुक

ड्वेन ब्रावो ने कहा कि, “मैं इस नई पारी के लिए उत्सुक हूं, यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपने खेल के दिनों के पूरी तरह खत्म होने के बाद खुद को करते हुए देखता हूं।”

IPL में सबसे ज्यादा विकेट

ब्रावो आइपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होने 161 मैचों में 183 विकेट लिए हैं।

चैंपियंस लीग टी20

ब्रावो 2011 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। वह 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल जीत और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 जीत का हिस्सा थे।