गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट स्टार्स तक गणपित पूजा में शामिल होते हैं और गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं।
हम उन क्रिकेट स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने गणपति बप्पा का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। इन स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गणपति बप्पा का स्वागत किया है। अनुष्का ने तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
भारतीय बल्लेबाज के एल राहुल ने भी गणपति बप्पा का स्वागत किया है। राहुल ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर की और सभी को गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
क्रिकेट के गॉड कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने गणेश जी की पूजा की और गणपति बप्पा का स्वागत किया। मास्टर ब्लास्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी गणपति बप्पा का स्वागत किया और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘गणपति बप्पा मोरया’।
भारत के पूर्व धुआंधार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने गणेश चतुर्थी पर गणपति का आशीर्वाद लिया और सभी को शुभकामनाएं दी। सहवाग ने वीडियो एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
मयंक अग्रवाल ने गणपति बप्पा की पूजा की और तस्वीरें एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं। मयंक अग्रवाल ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com