PM Modi आज बनारस में करेंगे क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास


By Amrendra Kumar Yadav20, Sep 2023 12:18 PMjagran.com

बनारस क्रिकेट स्टेडियम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बनारस में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। भगवान शिव की नगरी के इस स्टेडियम का स्वरूप भी शिवमय होगा।

डमरू, त्रिशूल, बेलपत्र

इस स्टेडियम के वास्तु में डमरू, त्रिशूल, बेलपत्र और गंगा घाट का स्वरूप समाहित होगा। इस स्टेडियम का डिजाइन मंगलवार को जिला प्रशासन ने जारी किया है।

अर्धचंद्राकार छत

इस स्टेडियम की छत अर्धचंद्राकार होगी और फ्लड लाइट्स के स्टैंड्स त्रिशूल के आकार के बनाए जाएंगे।

30.60 एकड़ में बनेगा स्टेडियम

यह स्टेडियम 30.60 एकड़ में बनकर तैयार होगा, जिसमें खेलने के लिए 7 पिच होंगी।

स्टेडियम को बनाने में लगी लागत

भगवान शिव की नगरी में बन रहे इस स्टेडियम को बनाने में 330 करोड़ की लागत आएगी। यह स्टेडियम करीब 2.5 साल में बनकर तैयार होगा।

30,000 दर्शकों की क्षमता

इस स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। यहां पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मैच कराए जाएंगे।

सचिन और गावस्कर भी होंगे शामिल

इस समारोह में दिग्गज भारतीय क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर भी शामिल होंगे। इनके साथ पूर्व कोच रवि शास्त्री भी शामिल होंगे।

बीसीसीआई के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

इस समारोह में बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल, सचिव जय शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

पढ़ते रहें

स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM