सचिन तेंदुलकर का नाम दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार है। सचिन को मास्टर ब्लास्टर के नाम से जाना जाता है।
सचिन के क्रिकेट करियर में कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। सचिन के नाम विश्व कप में एक ऐसा ही इतिहास दर्ज है, जिसके बारे में चर्चा करेंगे।
सचिन के खाते में विश्व कप के एक सीजन में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड है। सचिन के उस रिकॉर्ड की बराबरी कोई नहीं कर सका है।
सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में 75 चौके लगाए थे। इस सीजन में सचिन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को बहुत प्रभावित किया था।
इसी विश्व कप में आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 69 चौके लगाए थे। इस लिस्ट में वह दूसरे स्थान पर हैं।
इस लिस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो तीसरे स्थान पर हैं, बेयरेस्टो के खाते में 2019 विश्व कप की 11 पारियों में 67 चौके दर्ज हैं।
एक सीजन के अलावा पूरे विश्व कप की बात करें तो सचिन के खाते में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड है, जिसके आस-पास भी कोई नहीं है।
श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन दोनों के बीच का गैप बहुत अधिक है।
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM