वनडे में इन बल्लेबाजों ने जड़ा सबसे धीमा शतक


By Farhan Khan20, Sep 2023 10:00 AMjagran.com

सबसे धीमा शतक

आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने वनडे में सबसे धीमा शतक जड़ने का शर्मनाक रिकॉर्ड कायम किया।

स्कॉट स्टायरिश

न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिश ने वर्ल्ड कप 2007 में श्रीलंका के खिलाफ 152 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

रमीज राजा

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने श्रीलंका के खिलाफ 152 गेंदों पर शतक पूरा किया था। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यह मैच साल 1990 में खेला गया था।

ज्योफ मार्श

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर मिचेल मार्श और शॉन मार्श के पिता ज्योफ मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ 156 गेंदों पर शतक पूरा किया था। यह मैच साल 1989 में खेला गया था।

रमीज राजा

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने एक बार फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 157 गेंदों पर शतक पूरा किया।

1992 का मैच

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच साल 1992 में खेला गया था। दरअसल, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच वनडे वर्ल्ड कप 1992 का मैच था।

डेविड बून

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डेविड बून ने भारत के खिलाफ मैच में 166 गेंदों पर शतक पूरा किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच दिसंबर 1991 में खेला गया था।

175 रन

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 175 रन बनाने थे। डेविड बून के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 9 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com