आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टी20 में सबसे अधिक सिक्स जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लिस्ट में पहले नंबर है। रोहित अब तक 148 मैचों की 140 पारियों में 182 छक्के लगा चुके है।
लिस्ट में दूसरा नाम न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का है, जिन्होंने 122 मैच की 118 पारियों में 173 छक्के जड़े है।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच तीसरे नंबर है। फिंच ने 103 मैच की 103 ही पारियों में 3120 रन बनाते हुए 125 छक्के जड़े।
वेस्टइंडीज टीम के धुआंधार बल्लेबाज क्रिस गेल 75 मैचों की 75 पारियों में 124 छक्के लगा चुके है।
इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन 115 मैचों की 107 पारियों में 2458 रन बनाते हुए 120 छक्के लगा चुके है।
भारत के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल है। विराट ने 115 टी20 पारियों में कुल 117 छक्के लगाए।
आयरलैंड के पॉल स्टरलिंग ने साल 2009 से 2022 तक 121 टी20 मैच की 120 पारियों में 117 छक्के जड़े है।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com