Ind vs Aus: आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, के एल राहुल बने कप्तान


By Amrendra Kumar Yadav19, Nov 2023 06:00 PMjagran.com

आस्ट्रेलिया

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच वनडे की नई सीरीज 22 सितंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है।

टीम की घोषणा

इस सीरीज के लिए अजीत अगरकर और रोहित शर्मा ने 18 सितंबर की रात को भारतीय टीम का ऐलान किया है।

रोहित, विराट को आराम

इस सीरीज के पहले दो मैचों में सीनियर प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है।

के एल राहुल बने कप्तान

रोहित और विराट की अनुपस्थिति में के एल राहुल को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। तीसरे वनडे में रोहित शर्मा फिर से बतौर कप्तान वापसी करेंगे।

रवींद्र जडेजा उपकप्तान

वहीं इस सीरीज के लिए भारतीय आल राउंडर प्लेयर रवींद्र जडेजा को टीम का उपकप्तान चुना गया है।

आर अश्विन की वापसी

इस सीरीज के लिए स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन की वापसी हो रही है। अश्विन करीब 20 महीने से भारतीय टीम से बाहर हैं।

विश्व कप में वापसी की उम्मीद

अश्विन की वापसी के बाद से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विश्व कप में उनकी वापसी हो सकती है।

पांड्या और कुलदीप को आराम

वहीं पहले दो मैचों में रोहित और कोहली के अलावा पांड्या और कुलदीप को भी आराम दिया गया है। उनकी जगह पर वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM