अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया से सन्यास ले चुके भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने CSK को अपनी कप्तानी में 4 बार IPL का खिताब जिताया है।
क्रिकेट दुनिया का यह दिग्गज खिलाड़ी IPL से भी सन्यास लेने की कगार पर खड़ा है।
लेकिन कैप्टन कूल के सन्यास लेने के बाद CSK का अगला कप्तान कौन होगा? इस पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि, सीएसके फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक अगले कप्तान को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है।
लेकिन CSK के बैटिंग कोच माइक हसी को रुतुराज गायकवाड़ में धोनी के जैसी समानता दिखती है।
हसी ने आगे कहा- जब धोनी की तरह दबाव को संभालने की बात आती है तो वह वास्तव में बहुत शांत रहता है और वह खेल को बहुत अच्छे से पढ़ता है। ऐसी ही व्यक्तित्व रुतुराज गायकवाड़ है।
बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में महाराष्ट्र टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। क्वार्टरफाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 220 रनों की मैराथन पारी खेली थी।