भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। सिराज के आगे श्रीलंका के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।
सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया और मात्र 21 रन देकर 6 विकेट झटके। इसी के साथ सिराज ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
तेज गेंदबाज सिराज ने 1 ओवर में 4 विकेट झटके जिसके बाद श्रीलंका की टीम उबर नहीं पाई। वनडे में सिराज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
सिराज ने स्टुअर्ट गिन्नी के रिकॉर्ड की बराबरी की, बिन्नी ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले भी यह कारनामा कर चुके हैं। कुंबले ने 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बुमरान ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन देकर 6 विकेट झटके थे।
इसी के साथ सिराज ने इस खास क्लब में एंट्री कर ली है। वनडे में 6 विकेट लेने वाले वह चौथे गेंदबाज बन गए हैं।
वहीं एशिया कप की बात करें तो सिराज ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं, इससे पहले साल 2008 में श्रीलंका के स्पिनर गेंदबाज अजंता मेंडिस ने 6 विकेट चटकाए थे।
स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM