Asia Cup 2023: श्रीलंका को हराकर भारत 8 वीं बार बना चैंपियन


By Amrendra Kumar Yadav18, Sep 2023 12:43 PMjagran.com

एशिया कप

एशिया कप 2023 में भारत ने श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार यह खिताब अपने नाम किया।

10 विकेट से जीता मुकाबला

आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी।

सिराज चमके

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

21 रन देकर चटकाए 6 विकेट

मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की पूरी टीम बिखर गई, सिराज ने मात्र 21 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

50 रनों पर ढ़ेर हुई टीम

श्रीलंका की पूरी टीम मात्र 50 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से ओपनिंग करने आए ईशान किशन और शुभमन गिल ने आसानी से इस लक्ष्य का पीछा किया और इस तरह से भारत ने मुकाबले को दस विकेट से जीता।

सर्वाधिक बार जीती टीम इंडिया

भारत ने सर्वाधिक 8 बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है। इस लिस्ट में श्रीलंका दूसरे स्थान पर है, जिसने 6 बार इस खिताब को जीता है।

5 साल बाद जीती टीम इंडिया

भारतीय टीम इस खिताब को 5 साल बाद जीती है। भारत ने आखिरी बार इस टूर्नामेंट को 2018 में बांग्लादेश को हराकर अपने नाम किया था।

प्लेयर ऑफ द मैच बने सिराज

सिराज के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इस पुरस्कार में मिली राशि को मोहम्मद सिराज ने ग्राउंड स्टाफ को दे दी, जिसकी सराहना हो रही है।

पढ़ते रहें

स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com