Priyanka Chopra की भाभी नीलम उपाध्याय कौन हैं? जानिए


By Priyam Kumari09, Feb 2025 10:45 AMjagran.com

प्रियंका चोपड़ा के भाई की वेडिंग

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी हो चुकी है। वेडिंग फंक्शन के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

सिद्धार्थ चोपड़ा ने किस से की शादी?

बता दें कि 7 फरवरी को प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय से शादी रचाई। दोनों अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं।

शादी में निक जोनस ने मचाया धमाल

सिद्धार्थ की शादी में प्रियंका को उनके पति निक जोनस के साथ देखा गया और शादी में कई बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हुए। बता दें कि सिद्धार्थ और नीलम की पहली मुलाकात की कहानी थोड़ी रोचक है।

सिद्धार्थ-नीलम की मुलाकात कहां हुई?

आपको बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। साथ ही, ये वही ऐप है, जिसमें प्रियंका ने निवेश किया था।

प्रियंका चोपड़ा की भाभी कौन हैं?

प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय भी एक एक्ट्रेस हैं। वह तमिल और तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'Mr 7' से डेब्यू किया था।

नीलम उपाध्याय की फिल्में

नीलम ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इसमें ओम शांति ओम, एक्शन 3डी और उन्नोडु ओरु नाल जैसी फिल्में शामिल है। उन्हें आखिरी बार 2021 में आई तेलुगु फिल्म तमाशा में देखा गया था।

सिद्धार्थ-नीलम की सगाई

सिद्धार्थ और नीलम ने अगस्त साल 2024 में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की। अब 7 फरवरी 2025 को वह दोनों शादी के बंधन में बंध गए

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@neelamupadhyaya & @priyankachopra)