Bobby Deol ने ठुकराईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, जानें कारण


By Priyam Kumari08, Feb 2025 02:54 PMjagran.com

दमदार एक्टर बॉबी देओल

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है। बॉबी एक वक्त पर सिनेमाई दुनिया से दूर हो गए थे, लेकिन उन्होंने फिल्म एनिमल से गजब का कमबैक किया है।

एक्टर ने हीरो बनकर किया था राज

बॉबी देओल इस टाइम पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खलनायक की भूमिका निभाकर धमाल मचा रहे हैं, लेकिन कभी वह हीरो बनकर राज किया करते थे।

बॉबी ने ठुकराईं ये 5 फिल्में

बता दें कि एक्टर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कुछ ऐसी फिल्में भी ठुकराई हैं, जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आइए जानते हैं बॉबी देओल की वो 5 बड़ी मूवीज के बारे में।

करण-अर्जुन

इस लिस्ट में साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म करण-अर्जुन का भी नाम शामिल है। बता दें कि बॉबी देओल की ये बॉलीवुड में पहली डेब्यू फिल्म होती, लेकिन उन्होंने इस मूवी के लिए मना कर दिया। उनको लगता था कि वह इस फिल्म के लिए तैयार नहीं हैं।

जब वी मेट

करण-अर्जुन के बाद बॉबी देओल ने फिल्म जब वी मेट के लिए मना कर दिया था। इस फिल्म के लिए बॉबी देओल ही इम्तियाज अली की पहली पसंद थे।

ये जवानी है दीवानी

सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी के लिए भी बॉबी देओल को पहले रोल मिला था। एक्टर यह फिल्म को करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने पहले से ही एक फिल्म से लिए साइन कर दिया था। इस वजह से उन्होंने आदित्य रॉय कपूर का रोल नहीं निभाया।

फिल्म युवा

बता दें कि 2004 की फिल्म युवा भी बॉबी देओल के हाथ से फिसल गई थी। उन्होंने इस फिल्म में काम नहीं किया, क्योंकि वह तीन हीरो वाली फिल्म करने को लेकर कंफर्टेबल नहीं थे।

फिल्म हाईवे

सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि बॉली देओल ने इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे को भी करने से मना कर दिया। उन्होंने किसी कारण से इस फिल्म में रोल करने से मना कर दिया। हालांकि उनको इस बात का बहुत पचतावा है।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@iambobbydeol)