इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से छाई हुई है। हर दिन हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड हसीनाओं के लुक्स तहलका मचा रहे हैं।
इसी बीच नैंसी त्यागी का नाम जमकर वायरल हो रहा है। फैशन क्रिएटर नैंसी त्यागी ने कांस में पहुंचकर इतिहास रच दिया है।
यूपी के बागपत के छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली महज 21 साल की नैंसी त्यागी ने कांस में अपना जलवा बिखेरा। जिसकी इंटरनेट पर खूब चर्चा हो रही हैं।
कांस में पहुंचने के साथ नैंसी की खास बात यह रही कि उन्होंने जिस पिंक कलर के गाउन को पहना है। उसको उनको खुद एक महीने में तैयार किया है। जिसको बनाने में हजारों मीटर कपड़ा इस्तेमाल हुआ है।
आपको बता दें सोशल मीडिया सेंसेशन बनी चुकी नैंसी त्यागी ने 12वीं तक पढ़ाई की। उसके बाद वो दिल्ली आ गई।
नैंसी अबतक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के ऑउटफिट रिक्रिएट कर चुकी हैं। उन्होंने आलिया भट्ट की इस ब्लैक साड़ी को बनाया था।
वहॉ बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी नैंसी की तारीफ करते हुए कहा 'नैंसी त्यागी मेरे लिए भी कुछ बनाओ'
नैंसी त्यागी ने लॉकडाउन के समय में आर्थिक तंगी से बचने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने शुरू किए। जिसको लेकर वो काफी ट्रोल भी हुई। इसके बाद नैंसी के स्टाइलिश ऑउटफिट के वीडियो वायरल होने लगे।