आमिर खान की फिल्म दंगल में गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
फातिमा सना शेख ने फिल्म चाची 420 में चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया है। आज एक्ट्रेस किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।
फातिमा सना शेख का हर लुक काफी ज्यादा शानदार होता है। आज हम आपको उनके शानदार साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आपके घर में कोई खास फंक्शन हैं या फिर आप रिसेप्शन पार्टी के लिए साड़ी लुक सर्च कर रहीं हैं तो एक्ट्रेस के ये लुक्स आप कॉपी कर सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को हॉट बनाना चाहती हैं तो आप फातिमा सना शेख की तरह ही ब्लैक शिमरी साड़ी को ट्यूब ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं।
फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया। लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने मल्टी कलर साड़ी कैरी की है।
इस रेड कलर की साड़ी में भी फातिमा सना शेख का लुक काफी ज्यादा हॉट लग रहा है। आप भी एक्ट्रेस से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।
अगर आप अपने इंडियन लुक को वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप फातिमा सना शेख की तरह साड़ी के साथ मैचिंग का बेल्ट भी पेयर कर सकती हैं।