Arthritis के दर्द को कम करने के लिए करें ये 3 योगासन


By Farhan Khan07, Mar 2025 08:00 PMjagran.com

अर्थराइटिस में क्या होता है?

अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जो जोड़ों में सूजन और दर्द का कारण बनती है। इस समस्या से पीड़ित लोगों के लिए रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है।

अर्थराइटिस में करें ये योगासन

अगर आप भी अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। आइए इन योगासन के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

त्रिकोणासन करें

अगर आप गठिया रोग की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना त्रिकोणासन जरूर करें। इस योग को करने से गठिया में आराम मिलता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

योग एक्सपर्ट्स की मानें, तो त्रिकोणासन करने से कमर दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही मानसिक तनाव से भी निजात मिलता है। वहीं, पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

वीरभद्रासन करें

वीरभद्रासन करने से पूरे शरीर में खिंचाव पैदा होता है। वीरों की मुद्रा में रहना वीरभद्रासन कहलाता है। यह योगासन आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखता है।

गठिया रोग में मिलेगा आराम

इस योग को तीन मुद्राओं में किया जाता है। इसके लिए वीरभद्रासन तीन तरह के होते हैं। इस योग को करने से गठिया रोग में भी आराम मिलता है।

मलासन करें

मलासन ऐसा योगासन है, जो न केवल आपको जोड़ों के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे और भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आप कुछ इस तरह से यह आसन कर सकते हैं।

मलासन करने का तरीका  

अपने पैरों को खोलकर स्क्वैट करने की पोजिशन में बैठें और अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को हल्का-सा आगे की ओर झुकाएं। अब इसी पोजिशन में अपने हाथों की दोनों हथेलियों को सामने की ओर जोड़ें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com