लड़कियों को अपने हर आउटफिट के साथ लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद होता है। क्या आप जानती हैं कि लिपस्टिक को खत्म होने के बाद भी आप उसका दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, इस स्टोरी से जानिए कि कैसे आप लिपस्टिक का दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर लिपस्टिक ज्यादा ड्राई हो गई है या खत्म हो गई है। तो आप बची हुई लिपस्टिक को लिप बाम के साथ मिक्स करके एक लिप टिंट बना सकती हैं।
अगर आपकी एक साथ दो लिपस्टिक खत्म हो गई तो उन्हें निकालकर आपस में मिला लीजिए। ऐसा करने से आपको एक नया शेड मिल जाएगा, जिन्हें आप लगा सकती हैं।
आप अपनी खत्म हुई लिपस्टिक से एक खूबसूरत गलॉसी और शिमरी लिपस्टिक बना सकती हैं। ऐसा करने के लिए आप थोड़ा सा ग्लिटरी आई मिला लें।
पुरानी या खत्म लिपस्टिक में हल्का सा ब्लश या आईशैडो मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह शाइनी लिपस्टिक के साथ-साथ आईशैडो और ब्लश का भी काम करेगी।
अगर आपकी 2-3 लिपस्टिक खत्म हो चुकी हैं या पुरानी लिपस्टिक जिसे आप इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो उन्हें छोटा-छोटा काटकर हल्की आंच पर गर्म करें। गर्म करने के बाद इन्हें मेकअप पैलेट में फैला दे और कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
आप पुरानी लिपस्टिक को नारियल तेल में मिलाकर मंदी आंच पर पिघलाएं। ऐसा करने से आपकी एक नई लिक्विड लिपस्टिक बन जाएगी, फिर आप उसको इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, पिघलाएं समय आप कोई नया शेड भी मिला सकती हैं।
लिपस्टिक को इन तरीको से आप दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik