आज हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जो शरीर में खून बढ़ाने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए इन ड्राई फ्रूट्स के बारे में जानें।
खून की कमी होने पर आप खुबानी को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना 5 से 6 खुबानी के सेवन से एनीमिया की समस्या को कम किया जा सकता है।
अंजीर में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, कॉपर, विटामिन-बी, और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपको खून की कमी दूर हो सकती है।
किशमिश खून की कमी को दूर करने के लिए बेहतरीन ड्राई फ्रूट मानी जाती है। यह आयरन, कॉपर और विटामिन-बी से भरपूर होती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायक होती हैं।
किशमिश में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करती है और ब्लड में ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाता है। आप किशमिश को दूध में भिगोकर सेवन कर सकते हैं।
खजूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद आयरन, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
खजूर शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ाने के लिए एक बेहतर सोर्स माना जाता है। खजूर को आप नाश्ते के साथ या स्मूदी के साथ ले सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com