बढ़ रही हैं झुर्रियां? इन Vitamins की कमी हो सकती है वजह


By Lakshita Negi11, Dec 2024 06:40 PMjagran.com

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियों का आना बेहद आम है। लेकिन चेहरे पर झुर्रियों का कारण शरीर में कुछ विटामिन की कमी भी हो सकता है। जिसके कारण उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। जानें किन विटामिन की कमी से चेहरे में झुर्रियां पड़ती हैं।

विटामिन C की कमी से झुर्रियां

विटामिन C से स्किन में कोलेजन बनाने में मदद मिलती है, जो त्वचा को सॉफ्ट और अच्छा बनाए रखता है। इस विटामिन की कमी से स्किन ड्राई हो सकती है। साथ ही चेहरे पर झुर्रियां तेजी से बढ़ सकती हैं।

विटामिन E की कमी से झुर्रियां

विटामिन E की कमी से स्किन मॉइस्चराइज रहती है साथ ही यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इस विटामिन की कमी से स्किन की नेचुरल शाइन खत्म हो सकती है, जिससे झुर्रियां बढ़ सकती हैं।

विटामिन A की कमी से झुर्रियां

विटामिन A स्किन के सेल्स को रिपेयर और हील करने में मदद करता है। इसकी कमी से चेहरे में झुर्रियां नजर आने लगती हैं। विटामिन A को स्किन रिपेयर विटामिन के नाम से भी जाना जाता है।

विटामिन D की कमी से त्वचा असर

विटामिन D आपकी स्किन को मॉइस्चराइज और हेल्दी रखता है। अगर शरीर में विटामिन D की कमी हो जाए तो उम्र से पहले त्वचा में झुर्रियां पड़ सकती है और त्वचा बेजान हो सकती है।

आहार में विटामिन की कमी कैसे पूरी करें?

उम्र से पहले झुर्रियों को आने से रोकने के लिए अपनी डाइट में इन विटामिन को शामिल करें। इसके लिए एक प्रॉपर बैलेंस्ड डाइट लें, यह न केवल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रखेगा।

हाइड्रेशन

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। कम से कम 7 लीटर पानी पीएं, ताकि आप हाइड्रेटेड रहें। पानी शरीर के अंदर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। साथ ही यह स्किन को भी हाइड्रेटेड और हेल्दी रखता है।

झुर्रियों और एजिंग को समय से पहले त्वचा पर आने से रोकने के लिए अपनी सेहत और डाइट का ख्याल रखें। इस तरह की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।