आंखों के लिए फायदेमंद हैं ये 4 योगासन, रोज करने से बरकरार रहती है रोशनी


By Ashish Mishra25, Dec 2024 12:03 PMjagran.com

आंखों को हेल्दी रखना

अक्सर लोग आंखों से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को योग का सहारा लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन योगासन को करने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है?

आंख से जुड़ी समस्या

कई बार नींद पूरी न होने और देर तक रोने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आंख में सूजन होने लगती है और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आंखों की रोशनी के लिए योगासन

कई योगासन ऐसे होते हैं, जिसे करने से आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। इसके साथ ही, आंखों से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है।

सेतुबंधासन करें

इस आसन को करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। हाथों को सटाकर रखें और दोनों जांघों को जोड़ते हुए घुटनों को मोड़कर शरीर के ऊपर उठाएं। इसे करने से आंख हेल्दी रहती है।

बालासन करें

इस आसन को करने के लिए मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं। इस दौरान 10-12 बार गहरी सांस लें। बालासन करने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है।

मत्स्यासन करें

इस आसन को करने के लिए पीठ के बाल लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को कमर का नीचे रखकर छाती समेत सिर को ऊपर उठाएं। इस दौरान 7-8 बार सांस रोककर रखें।

पादहस्तासन करें

इस आसन को करने के लिए खड़े हो जाएं और दोनों पैर के बीच 2 इंच की दूरी रखें। इसके बाद दोनों हाथों के साथ शरीर को ऊपर की तरफ ले जाएं। ऐसा करने से आंख हेल्दी रहती है।

हड्डियों को मजबूत करना

इन योगासन को करने से हड्डियां मजबूत रहती है। इसके साथ ही, वजन बढ़ने की भी खतरा नहीं रहता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ