शादी में रानी जैसा लुक पाने के लिए ट्राई करें ट्रेडिशनल ज्वेलरी


By Akshara Verma11, Dec 2024 05:21 PMjagran.com

Sobhita Dhulipala की ट्रेडिशनल ज्वेलरी

शानदार लहंगे और साड़ी को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए लड़कियां अपने लुक को ज्वेलरी के साथ स्टाइल करती हैं। आज हम आपको Sobhita Dhulipala के कुछ स्टाइलिश ट्रेडिशनल ज्वेलरी दिखाने जा रहे है, जिससे आप शादी के फंक्‍शन या पार्टी में पहनकर खूबसूरत लग सकती हैं।

ब्लैक स्टोन वाला चोकर

यह लुक दिखने में काफी रॉयल है। आप इस ब्‍लैक स्‍टोन वाले चोकर को किसी शादी में पहनकर जा सकती हैं, जिससे आपकी पर्सनैलिटी में रॉयल लुक छलकेगा।

कुंदन मोती चोकर

Sobhita का लुक इस कुंदन मोती वाले चोकर और हार से काफी निखर रहा है। इस हार ने उनके आउटफिट को एकदम रानी जैसा लुक दिया है। आप इस हार और चोकर को पंजाबी स्टाइल के हैवी डिजाइनर सूट के साथ पहन सकती हैं।

सिल्वर और मोती का हार

मोती और सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड का यह हार दिखने में काफी सुंदर लग रहा है। आप इस नेकलेस को किसी शादी में हैवी कपड़ों के साथ पहन सकती हैं।

ट्रेडीशनल नेकलेस

आप इस नेकलेस को शादी या किसी फंक्शन पर सिंपल साड़ी पहनकर स्टाइल कर सकती हैं।

रॉयल इयररिंग्स

Sobhita अपने आउटफिट के साथ हैवी नेकलेस पहनना पसंद करती हैं, लेकिन उनके यह स्टाइलिश और अट्रैक्टिव इयररिंग्स लड़कियों को काफी पसंद आएंगे।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@sobhitad)