रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी फैशन और स्टाइल के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस के छक्के छुड़ा देती हैं। नीता अंबानी अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करती हैं।
आज हम आपको नीता अंबानी के महंगे ब्लाउज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहनकर उन्होंने इस साल अपना जलवा बिखेरा है। आइए देखते हैं...
नीता अंबानी ने ब्लैक कलर का जरी वर्क ब्लाउज पहना है, जो काफी एक्सपेंसिव है । क्योंकि उन्होंने ब्लाउज की बाह पर शाही डायमंड स्टडेड बाजूबंद लगवाया है, जो काफी महंगा है।
नीता ने साटन सिल्क फैब्रिक पर गोल्डन कलर की कढ़ाईदार वर्क करवाया है, जो काफी खूबसूरत लग रहा है। वहीं, इस पर हैंड वेविंग भी की गई है, जिसने इस ब्लाउज की कीमत को बढ़ा दिया है।
नीता अंबानी के पास शानदार ब्लाउज कलेक्शन है। उनमें से एक यह स्टेडेड हैंडमेड कस्टमाइज ब्लाउज भी शामिल है। इस ब्लाउज को उन्होंने अपने बेटे की शादी में कैरी किया था।
लाल रंग की कस्टमाइज साड़ी के साथ नीता ने एंब्रायडर्ड सिल्क ब्लाउज को पेयर किया। जिस पर क्रिस्टल, जरी वर्क और पर्ल से कढ़ाई की गई है।
नीता ने गोल्डन हैवी वर्क साड़ी के साथ हैवी एंब्रॉयडरी वर्क ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक को शानदार बना रहा है।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Jagran