सर्दियों के मौसम में नमी की कमी और गर्म पानी से नहाने के कारण स्किन रूखी और खुरदरी हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग अच्छी क्रीम की तलाश में रहते हैं।
स्किन एक ऐसी चीज होती है, जिसका लोग बेहद ख्याल रखते हैं। कोई भी क्रीम लगाने से पहले लोग सौ-बार सोचते हैं। हालांकि, बाजार में कई तरह की क्रीम मिलती है, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल से स्किन को नुकसान होता है।
आज हम आपको 2 होममेड क्रीम के बारे में बताने जा रहे है, जो पूरी सर्दियों में आपकी स्किन को मॉइस्चराइज, ग्लोइंग और मुलायम बनाए रखेंगी।
एवोकाडो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं यह स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
एवोकाडो को दूध में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस होममेड क्रीम को सुबह और रात के समय अपनी ड्राई स्किन पर लगाएं।
सर्दियों में त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए आप नारियल के तेल और विटामिन-ई से बनी क्रीम लगा सकते हैं।
इस क्रीम को बनाने के लिए 1 चम्मच नारियल के तेल में 1 विटामिन-ई कैप्सूल और थोडा सा नींबू का रस मिलाएं। इस क्रीम को ड्राई स्किन पर लगाएं।
ड्राई स्किन के लिए इनमें से अपनी पसंद की क्रीम को आप भी ट्राई करें। स्किन केयर से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik