सर्दियों में केसर वाला दूध पिएं, झुर्रियों और झाइयां होंगी कम


By Farhan Khan11, Dec 2024 02:03 PMjagran.com

चेहरे का ग्‍लो कम होना

आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के चलते धीरे-धीरे चेहरे की चमक गायब होने लगती है।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल

चेहरे की चमक गायब होने के चलते तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं, ताकि चेहरे की खूबसूरती वापस लाई जा सकें।

त्‍वचा के लिए केसर वाला दूध

इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं। ऐसे में आज हम आपको केसर वाले दूध के बारे में बताएंगे। यह त्वचा को अंदर से निखारता है।

एंटी-बैक्टीरियल से भरपूर केसर

केसर एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को लंबे समय तक सेहतमंद रखता है।

झुर्रियां होती हैं कम

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना केसर वाला दूध पीने से त्वचा की लोच में सुधार हो सकता है। झुर्रियों को कम करने के लिए आपको भी यह दूध पीना चाहिए।

चेहरे से झाइयां होंगी कम

केसर वाले दूध में कई ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो चेहरे से झाइयां और दाग-धब्बों को कम करने में मददगार माना जाता है।

निखरेगी चेहरे की रंगत  

केसर वाले दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी मौजूद होते हैं, जो चेहरे की रंगत को निखारने में मदद करते हैं।  

चेहरे को निखारने के लिए आप भी केसर वाला दूध पिएं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com