सर्दियों में नहीं झड़ेंगे बाल, आंवले का ऐसे करें इस्तेमाल


By Priyam Kumari11, Dec 2024 01:34 PMjagran.com

हेयर फॉल से हैं परेशान

सर्दी और पॉल्यूशन आम लोगों के लाइफस्टाइल को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। इस दौरान ड्राई स्किन और हेयर फॉल की समस्या होना काफी ज्यादा आम है।

हेयर केयर में शामिल करें आंवला

अगर आप बाल झड़ने की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं, तो इससे छुटकारा पाने का रामबाण इलाज आंवला है। आंवला बालों के लिए काफी अच्छा होता है। सर्दियों में हेयर केयर के लिए आंवले को जरूर शामिल करें।

आंवले का जूस

रोजाना आंवले के जूस का सेवन जरूर करें। इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों को अंदर से पोषण देता है।

आंवला तेल

आपके भी ज्यादा बाल झड़ते हैं, तो आंवला तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प की मालिश करें। ऐसा करने से बाल मजबूत और शाइनी होते हैं।

आंवला का बनाएं स्प्रे

हेयर फॉल रोकने के लिए आप आंवला को पानी में उबालकर हेयर स्प्रे बना सकते हैं। इसको आसानी से बालों पर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बालों का झड़ना कम होता है।

आंवला पाउडर विद दही

अपने बालों को रूखे और बेजान होने से बचाने के लिए दही में आंवला का पाउडर मिलाकर बालों पर लगाएं। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बालों में चमक बनी रहेगी।

आंवला डाइट में करें शामिल

आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं, बालों की अंदरुनी मजबूती के लिए आप अपनी डाइट में आंवला शामिल करें। आंवले की चटनी या पाउडर बनाकर उसका सेवन करें।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Canva