सर्दियों में रोजाना 1 भीगी अंजीर खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan11, Dec 2024 01:00 PMjagran.com

पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर

अंजीर विटामिन-ए, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह सर्दियों में किसी सुपरफूड से कम नहीं मानी जाती।

अंजीर खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में रोजाना भीगी अंजीर खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आपकी हड्डियां कमजोर रहती है, तो अंजीर का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम मौजूद होता है।

स्किन संबंधी समस्याओं से निजात

स्किन संबंधी समस्याओं से निजात के लिए अंजीर किसी रामबाण से कम नहीं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

होगा वेट लॉस

अंजीर में कैलोरी कम और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इसका सेवन करने से आपका वेट लॉस हो सकता है।

डायबिटीज में रामबाण

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें एब्सिसिक एसिड जैसे यौगिक होते हैं।

बीपी कंट्रोल

हाई बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए अंजीर को जरूर खाएं, क्योंकि इसमें पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

भीगी अंजीर खाकर आप भी ये फायदे पा सकते हैं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com