शादी में कैरी करें Pashmina Roshan के ये इंडियन आउटफिट्स


By Priyam Kumari25, Dec 2024 02:02 PMjagran.com

वेडिंग सीजन में पहनें ये आउटफिट्स

शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में लड़कियां अपने आउटफिट्स को लेकर काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो आज हम आपके लिए पश्मीना रोशन के कुछ शानदार इंडियन आउटफिट लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप महफिल की जान बन सकती हैं।

मिरर वर्क साड़ी

इस वेडिंग सीजन आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आप डीवा की क्रीम कलर की मिरर वर्क थ्रेड वर्क साड़ी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपका लुक निखर कर आएगा।

शिमरी लहंगा

किसी खास की शादी में जाने के लिए लड़कियां लहंगा पहनने का सोचती हैं। अगर आप भी लहंगा कैरी करना चाहती हैं, तो पश्मीना रोशन की तरह गोल्डन कलर का शिमरी लहंगा पहन सकती हैं।

ब्लैक साड़ी

शादी में जाने के लिए साड़ी ढूंढ रही हैं, तो ब्लैक कलर की साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पार्टी में जान डाल देती हैं।

प्लेन शिफॉन लहंगा

आप शादी में सिंपल व प्लेन लहंगा पहनना चाहती हैं, तो पश्मीना रोशन के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। उन्होंने रेड कलर का प्लेन शिफॉन लहंगा कैरी किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

पिंक कलर के ऑर्गेंजा साड़ी में एक्ट्रेस काफी शानदार लग रही हैं। इस तरह की साड़ी लुक को रिक्रिएट करके आप भी गॉर्जियस लग सकती हैं।

सेक्विन वर्क लहंगा

आप शादी में एक्ट्रेस की तरह ग्रे कलर का सेक्विन वर्क लहंगे पहनकर कहर ढा सकती हैं। साथ ही, कट स्लीव्स चोली उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुडे रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@pashminaroshan)