Birthday Special: यंग गर्ल्स निमृत अहलूवालिया से लें सेसी लुक इंस्पिरेशन


By Priyam Kumari11, Dec 2024 11:24 AMjagran.com

बर्थडे गर्ल निमृत अहलूवालिया

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने टीवी सीरियल छोटी सरदारनी से घर-घर में पहचान बना ली है। इसके अलावा, एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं।

निमृत के शानदार आउटफिट्स

वेस्टर्न से लेकर इंडियन लुक्स से निमृत कौर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वहीं, उनके पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके कुछ ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं, जिनसे यंग गर्ल्स इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

प्रिंटेड साड़ी

निमृत ने फ्लावर प्रिंटेड साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इस तरह की साड़ी पहनकर अपने लुक को शानदार बना सकती हैं।

व्हाइट गोल्डन लहंगा

अगर आप कमाल का लहंगा ढूंढ रही हैं, तो निमृत कौर अहलूवालिया की तरह व्हाइट और गोल्डन वर्क लहंगा कैरी कर सकती हैं। ऐसे लहंगे काफी क्लासी लुक देते हैं।

हाई थाई स्लिट ड्रेस

आप सेसी लुक पाना चाहती हैं, तो निमृत के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस स्टाइल की है, जो हॉट लुक दे रहा है।

ऑफ शोल्डर गाउन

आजकल लड़कियां किसी भी खास मौके पर ऑफ शोल्डर गाउन पहनना काफी पसंद करती हैं। आप भी एक्ट्रेस की तरह रेड कलर का ऑफ शोल्डर गाउन कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस में गॉर्जियस लुक मिलता है।  

बॉडीकॉन ड्रेस

ब्राउन कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस काफी हॉट लुक दे रही हैं। इस तरह की ड्रेस डिनर डेट या कॉकटेल पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट होती है।

प्लाजो सूट

एक्ट्रेस पिंक कलर का प्लाजो सूट में काफी कमाल लग रही हैं। अगर आप शादी के लिए सूट सर्च कर रही हैं, तो इस तरह का सूट खरीद सकती हैं।

इसी तरह की खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@nimritahluwalia)