अक्सर हम रोजमर्रा की बातचीत में कई मुहावरे का इस्तेमाल करते ही हैं। इनमें से एक 'रत्ती भर लाज नहीं' वाला मुहावरा शायद आपने भी कभी किसी से ऐसा कहा होगा या फिर यह मुहावरा सुना तो जरूरी होगा।
हालांकि, हम इस 'रत्ती भर' का इस्तेमाल थोड़ी-सी के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं 'रत्ती' ये शब्द कहा से आया, नहीं जानते तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की कहानी...
बता दें कि 'रत्ती' केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक पौधे का नाम भी है। इस पौधे में लाल और काले रंग के काफी सुंदर बीज होते हैं, जिन्हें रत्ती कहा जाता है। इनके आकार काफी छोटे होते हैं, लेकिन ये काफी हार्ड बीज होते हैं।
पहले जमाने के लोग वजन नापने के लिए तराजू नहीं हुआ करती थीं। इसलिए रत्ती के बीजों का इस्तेमाल करते थे। वहीं, सोना और चांदी को मापने के लिए भी इसका उपयोग होता था। रत्ती के एक-एक बीजों के हिसाब से धातु का वजन माना जाता था।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रत्ती के बीज का वजन किसी भी प्रकार से जैसे तेज धूप में सुखाकर रखें या पानी में डुबोकर रखने से भी कम नहीं होता है। इन्हें 10 साल तक स्टोर करके भी रखेंगे तो वजन उतने का उतना ही रहेगा।
रत्ती का पौधा इंसानों के लिए काफी तरह से फायदेमंद रहा है। हालांकि, आयुर्वेद में भी रत्ती का खास महत्व माना जाता है। इसे गूंजा के नाम से भी जाना जाता है।
रत्ती के पत्तों के कई फायदे होते हैं। इनके जड़ कई बीमारियों से राहत पाने के लिए किया जाता है। वहीं, मुंह के छालों को भी कम करता है। पत्तों को आयुर्वेदिक दवाओं के लिए खास इस्तेमाल किया जाता है।
इसी तरह की खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Canva