चने चबाने से किन विटामिन की कमी दूर होती है?


By Ashish Mishra14, Jul 2024 07:14 PMjagran.com

चना चबाना

अक्सर लोग शरीर को हेल्दी रखने के लिए चने चबाते हैं। वहीं, कई लोग इसे भिगोकर खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि चने चबाने से किन विटामिन की कमी दूर होती है?

चना में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें कैल्शियम, जिंक, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर में होने वाली कई समस्याएं दूर होने लगती हैं।

चना चबाने से होने वाले फायदे

आप चने को उबालकर, भूनकर या भिगोकर खा सकते हैं। यह शरीर में कई विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

विटामिन-बी की कमी को पूरा करना

चने में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी पाया जाता है। इसे चबाने से विटामिन-बी की कमी दूर होती है और शरीर हेल्दी रहता है।

विटामिन-ए की पर्याप्त मात्रा

चने का सेवन करने से विटामिन-ए की कमी दूर होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को एनर्जी प्रदान करने में भी मदद करते हैं।

विटामिन-सी की कमी दूर करना

चने में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी, ई और विटामिन-के पाया जाता है। ये मसल्स को मजबूत करने में फायदेमंद होता है।

हड्डियों को मजबूत करना

चने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाता है। इसे खाने से हड्डियां के साथ मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

वजन को कंट्रोल करना

चने में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे भूनकर या भिगोकर खाने से वजन कंट्रोल होने लगता है। यह लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ