अक्सर लोगों को झुर्रियों की समस्या होने लगती है। ऐसा विटामिन की कमी के कारण होता है। आइए जानते हैं कि किन विटामिन की कमी से चेहरे पर झुर्रियां होने लगती हैं?
कई बार लोगों के खानपान में बदलाव होने पर पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है।
कई बार लोग चेहरे पर झुर्रियों की समस्या होने पर स्किन प्रोडक्ट्स का उपयोग करते है। इसके उपयोग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।
स्किन को हेल्दी रखने में विटामिन बी12 जरूरी माना जाता है। इस विटामिन की कमी होने से चेहरे पर झुर्रियों की समस्या होने लगती है।
यह विटामिन स्किन को जवां रखने में मददगार है। विटामिन ए की मदद से नई सेल्स का निर्माण होता है। इसकी कमी होने पर चेहरे पर झुर्रियों की होने लगती है।
शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर चेहरे की खूबसूरती खत्म होने लगती है। चेहरे से झुर्रियों और पिंपल्स को दूर करने में विटामिन डी मददगार है।
एलोवेरा चेहरे को चमकदार बनाने में काफी मददगार है। इसका उपयोग करने झुर्रियां दूर होने लगती हैं। आप एलोवेरा में बेसन मिलाकर भी लगा सकते हैं।
चेहरे को चमकदार बनाने के पोषक युक्त चीजों को खाना चाहिए। इसके लिए फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। सब्जियों में गाजर, मटर और टमाटर को शामिल कर सकते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने और चेहरे से दाग-धब्बे दूर करने के तरीके समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ