इन सब्जियों को कच्चा खाने से बचें, सेहत होगी खराब


By Ashish Mishra16, Sep 2024 06:00 AMjagran.com

कच्ची वेजिटेबल्स खाना

अक्सर लोग कई सब्जियों को कच्चा खा जाते हैं। कई सब्जियां ऐसी होती हैं, जिसे खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं किन सब्जियों को कच्चा नहीं खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

इन वेजिटेबल्स को कच्चा न खाएं

कई सब्जियां ऐसी होती हैं, जिसे कच्चा खाने से बचना चाहिए। इन सब्जियों को कच्चा खाने से आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

बैंगन खाने से बचें

इसमें टेपवर्म हो सकता है। ये ब्लड सर्कुलेशन में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में बैंगन को कच्चा खाने से बचना चाहिए।

अरबी का पत्ता

इसे खाने से पहले गर्म पानी में उबाल लें। इससे कच्चा खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

गोभी खाने से बचें

इसमें कीड़े होने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में गोभी को कच्चा खाने से बचना चाहिए। गोभी को पकाने से पहले हल्दी डालकर उबाल लें।

पालक और केले

इन दोनों को कच्चा खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पालक को पकाकर खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है और शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।

शिमला मिर्च खाने से बचें

इसके बीजों को निकालकर गर्म पानी में उबालकर ही खाना चाहिए। इसमें टेपवर्म के अंडे होते हैं, जो सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ