Uric Acid क्या खाने से ज्यादा बढ़ता है?


By Farhan Khan02, Mar 2025 06:00 PMjagran.com

यूरिक एसिड क्या है?

यूरिक एसिड हमारे शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनता है। यह पदार्थ किडनी के माध्यम से पेशाब के रूप में शरीर से बाहर निकल जाता है।

यूरिक एसिड बढ़ने से क्या होता है?

शरीर में जब यूरिक एसिड बढ़ने लगता है, तो ऐसे में बॉडी में दर्द और चलने-फिरने में तकलीफ होने लगती है। इसलिए यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करना जरूरी है।

यूरिक एसिड बढ़ाने वाले सब्जियां

आज हम आपको उन सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ा सकती है। आइए इन सब्जियों के बारे में जानें, ताकि आपको भी सही जानकारी हो सकें।

पालक न खाएं

पालक में प्यूरिन की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में जो लोग यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें पालक सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

मशरूम खाने से बचें

मशरूम में प्यूरिन की मात्रा ज्यादा होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है। यूरिक एसिड के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए।

फूलगोभी है जहर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फूलगोभी में विटामिन-सी और फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ प्यूरिन भी होता है। यूरिक एसिड में फूलगोभी अवॉयड करें।

बैंगन से दूरी बनाएं

बैंगन में प्यूरिन की मात्रा मध्यम होती है, लेकिन यह यूरिक एसिड के स्तर को प्रभावित कर सकता है। बेहतर होगा कि आप बैंगन से दूरी बना लें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com