खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे ये ब्रेड हेयर स्टाइल


By Akshara Verma27, Feb 2025 10:00 PMjagran.com

खूबसूरत ब्रेड हेयर स्टाइल

क्या आप खुले बालों वाला और बन हेयर स्टाइल बना-बना कर थक गए हैं? तो चिंता न करें। इस स्टोरी में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक्ट्रेसेज के ब्रेड हेयर स्टाइल, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

ब्रेड विद गजरा

लंबे बालों वाली लड़कियां एक्ट्रेस के इस हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। Nabha ने ट्विस्टेड ब्रेड को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए बीच बीच में गजरे का इस्तेमाल किया है।

फिशटेल हेयर स्टाइल

ज्यादातर ऑफिस और कॉलेज गर्ल्स इस खूबसूरत फिशटेल हेयर स्टाइल को बनाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस की यह फिशटेल ब्रेड हेयर स्टाइल देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

ब्रेड विद रोप

सलमान खान की मुन्नी के इस खूबसूरत स्टाइलिश हेयर स्टाइल ने लाखों लकड़ियों को अपना दीवाना बना लिया है। लहंगे और सूट को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप एक्ट्रेस के स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।

लूज ब्रेड हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस ने सूट को ग्लैमरस लुक देने के लिए बेहद खूबसूरत लूज ब्रेड हेयर स्टाइल को कैरी किया है। यंग गर्ल्स एक्ट्रेस के इस स्टाइल को पंजाबी सूट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

टाइट ब्रेड हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस की टाइट ब्रेड देखने में बेहद क्लासी और बोल्ड लुक दे रही है। महिलाएं भी साड़ी और लहंगे पर इस स्टाइलिश टाइट ब्रेड हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

सिंपल ब्रेड विद गजरा

एक्ट्रेस ने सूट के साथ बालों में सिंपल ब्रेड हेयर स्टाइल को बनाया हुआ हैं, जो लुक को अट्रैक्टिव और रॉयल बना रही है। साथ ही, एक्ट्रेस ने गजरे को बड़ी खूबसूरती के साथ बालों में लगाकर लुक को कंप्लीट किया है।

बालों में ब्रेड हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आप एक्ट्रेसेज के इन तरह की ब्रेड हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram