ऑफिस+घर में स्टाइल करें Half Sleeve ब्लाउज, दिखेंगी अट्रैक्टिव


By Priyam Kumari28, Feb 2025 03:00 PMjagran.com

साड़ी के साथ कैसे ब्लाउज पहनें?

किसी भी शादी या फंक्शन में जाने के लिए महिलाएं आउटफिट में सबसे पहले साड़ी को पहनना पसंद करती हैं। साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज हो, तो लुक में चार चांद लग जाते हैं।

साड़ी के साथ पहनें हाफ स्लीव ब्लाउज

साड़ी में अट्रैक्टिव दिखने के लिए हाफ स्लीव ब्लाउज बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे में आज हम आपको स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, जिन्हें आप साड़ी के साथ पेयर करके ऑफिस या घर में खूबसूरत नजर आएंगी।

वी नेक ब्लाउज

ज्यादातर महिलाएं कट स्लीव्स में वी नेक ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। इस तरह के डिजाइन साड़ी लुक को शानदार बना देती हैं। आप ऐसे ब्लाउज डिजाइन को ऑफिस या घर में भी आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज

अपनी साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप ऐसे स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज ट्राई करें। इसमें आपको लुक काफी ग्लैमरस नजर आएगा।

डबल डोरी ब्लाउज

इन दिनों डबल डोरी ब्लाउज काफी ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आप ऑफिस पार्टी में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं, तो ऐसे ब्लाउज डिजाइन को कॉपी करें।

हॉल्टर नेक ब्लाउज

ऑफिस में लुक को मॉडर्न टच देने के लिए साड़ी के साथ इस तरह के हॉल्टर नेक ब्लाउज पहन सकती हैं।

डीप नेक ब्लाउज

सिंपल साड़ी लुक को बोल्ड बनाना चाहती हैं, तो ऐसे डीप नेक ब्लाउज को ऑप्शन में रखें। इस तरह के ब्लाउज साड़ी और लहंगा लुक को शानदार बना देती हैं।

हाई नेक ब्लाउज

अगर आप क्लीवेज फ्लॉन्ट करना पसंद नहीं करती हैं, तो इस तरह के हाई नेक ब्लाउज को ट्राई करें। यह आपका लुक को स्टाइलिश और क्लासी बना देगा।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram