डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है यह 1 फल, होंगे कई फायदे


By Ashish Mishra28, Feb 2025 05:00 AMjagran.com

डायबिटीज के मरीज

आज के समय लाइफस्टाइल में बदलाव होने से व्यक्ति को डायबिटीज होने लगती है। आइए जानते हैं कि इन मरीजों को किस फल का सेवन करना चाहिए?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजें शामिल करनी चाहिए।

स्ट्रॉबेरी का सेवन करें

डायबिटीज के मरीजों के लिए स्ट्रॉबेरी फल रामबाण होता है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं और शरीर को अन्य बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।

स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक, फास्फोरस, कॉपर, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं।

ब्लड शुगर होता है कंट्रोल

स्ट्रॉबेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है। यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होता है।

वजन को कम करने में मददगार

स्ट्रॉबेरी में कैलोरी कम और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसे खाने से ज्यादा देर तक पेट भरे रहते हैं, जिससे जल्द भूख नहीं लगती है। इसे खाने से तेजी से वजन कम होने लगता है।

पाचन को को बेहतर करना

स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाले फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इसे खाने से कब्ज जैसी समस्याएं दूर होने लगती है और गैस भी नहीं बनती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार

स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार है। इसे खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ने लगती है और इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ