साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला पहनना पसंद करती हैं। साड़ी हर मौके पर खास और एलिगेंट दिखने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
आमतौर पर महिलाएं अक्सर साड़ी के साथ कोई भी फुटवियर कैरी कर लेती हैं। अगर आप भी इस तरह की गलती करती हैं, तो आपका लुक खराब हो सकता है।
ज्यादातर महिलाएं साड़ी के साथ फुटवियर चुनने में काफी कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ फुटवियर कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें आप साड़ी पर कैरी कर सकती हैं।
अगर आप साड़ी पहन रही हैं, तो फ्लैट चप्पल न पहनें। इसकी जगह आप ब्लॉक हील्स पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।
वेडिंग फंक्शन में साड़ी पहनकर जा रही हैं, तो अट्रैक्टिव लुक के लिए स्ट्रैप हील्स पहनें। ऐसे फुटवियर आपके लुक को खास बनाने में मदद करेंगी।
पार्टी या किसी फंक्शन के लिए साड़ी के साथ पंप हील्स को कैरी कर सकती हैं। ऐसे हील्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं।
साड़ी के साथ वेजेज हील्स भी काफी सुंदर लुक देती हैं। वेजेज पहनने में काफी आरामदायक होती है। इसे पहनने से पैरों में दर्द भी नहीं होता है।
साड़ी में खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए कोल्हापुरी चप्पल कैरी करें। इसे पहनकर आप महफिल में तारीफें बटोर सकती हैं।
अगर आप भी आउटफिट के साथ फुटवियर चुनने में कंफ्यूज रहती हैं, तो इन फुटवियर से आइडिया जरूर लें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva