तुलसी में कौन सा धागा बांधना चाहिए?


By Ashish Mishra28, Aug 2024 11:59 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे पर कौन-सा धागा बांधना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

तुलसी के पौधे पर धागा बांधे

इस पौधे की पूजा करते समय धागा बांधना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं।

लाल धागा बांधे

तुलसी के पौधे की पूजा करते समय लाल धागा बांधना शुभ होता है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जीवन में खुशहाली आती है।

पीला धागा बांधे

तुलसी के पौधे पर पीला धागा बांधने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं होती है और कारोबार में भी तरक्की होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

तुलसी के पौधे पर लाल या पीला धागा बांधने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

तुलसी के पौधे पर पीला धागा बांधने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, कलावा बांधने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने और उस पर लाल या पीला धागा बांधने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसा करने से गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ