घर में उल्टी न रखें ये चीजें, वरना करेंगे परेशानी का सामना


By Ashish Mishra22, Jul 2024 10:00 PMjagran.com

घर में सामान रखना

अक्सर लोग घर में सामान रखते हैं। इस दौरान कई तरह की गलतियां कर देते हैं, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों को उल्टा नहीं रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

इन चीजों को उल्टा न रखें

कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे उल्टी नहीं रखना चाहिए। अगर आप उल्टी रखते हैं, तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जूते-चप्पल उल्टा न रखें

कई बार लोग जूते-चप्पल को उल्टा करके रख देते हैं। ऐसा करने से घर में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी भी नाराज होने लगती हैं।

उल्टी बाल्टी न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी भी बाल्टी को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। उल्टी बाल्टी रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

तवे को उल्टा न रखें

अक्सर लोग रसोई में तवे को उल्टा करके रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। तवे को उल्टा रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

परिवार में क्लेश की स्थिति

घर में इन चीजों को उल्टा रखने से परिवार में क्लेश पैदा हो सकता है। इसके साथ ही, लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

धन की कमी का सामना करना

घर में जूते-चप्पल, बाल्टी और तवे को उल्टा रखने से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इससे मां लक्ष्मी भी नाराज होने लगती है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ