सनातन धर्म में गाय को माता का दर्ज दिया गया है। गाय की सेवन करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि गौ माता को क्या नहीं खिलाना चाहिए?
ऐसा कहा जाता है कि गाय के अंदर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास रहता है। गाय की सेवा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे गौ माता को खिलाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खिलाने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गाय को भूलकर भी लहसुन-प्याज नहीं खिलाना चाहिए। इसके साथ ही, इन चीजों से बनी चीजों को भी न खिलाएं। यह गाय के हेल्थ को खराब कर सकता है।
गाय को मिर्च-मसाले से बनी चीजें नहीं खिलानी चाहिए। इसे खिलाने से व्यक्ति को दोष लग सकता है। इसके साथ ही, गाय की सेहत को भी नुकसान होते हैं।
गौ माता को बासी भोजन नहीं खिलाना चाहिए। इसे खिलाने से देवी-देवताओं का अपमान होता है। इसके अलावा, जूठा खाना भी नहीं खिलाना चाहिए।
भोजन बनाने के बाद पहली रोटी को गाय के लिए निकाल देना चाहिए। इसे खिलाने से गौ माता प्रसन्न होती हैं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को सुबह गाय को रोटी खिलाना चाहिए। इसे खिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
गाय को खिलाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ