Mauni Amavasya पर तुलसी में चढ़ाएं ये 3 चीजें, भर जाएगा धन-दौलत का भंडार


By Ashish Mishra22, Jan 2025 01:00 PMjagran.com

मौनी अमावस्या 2025

सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर तुलसी में क्या चढ़ाना चाहिए?

मौनी अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम को 07 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।

तुलसी के पौधे की पूजा करें

मौनी अमावस्या पर तुलसी के पौधे की पूजा करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से साधक के जीवन में धन की कमी नहीं होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

श्रृंगार का सामान अर्पित करें

मौनी अमावस्या पर पूजा करते समय तुलसी के पौधे में श्रृंगार की चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

लाल कलावा बांधे

तुलसी के पौधे की पूजा करते समय उसमें लाल कलावा बांधना चाहिए। इससे व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और धन लाभ होता है।

कच्चा दूध अर्पित करें

मौनी अमावस्या पर तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होने लगता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

दीपक जलाएं

मौनी अमावस्या पर शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ