Ganga Dussehra पर इन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक, दूर होंगे संकट


By Ashish Mishra04, Jun 2025 11:05 AMjagran.com

गंगा दशहरा 2025

सनातन धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से तरक्की के योग बनते हैं। आइए जानते हैं कि गंगा दशहरा पर किन चीजों से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए?

गंगा दशहरा कब है?

पंचांग के अनुसार, 05 जून 2025 को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व होता है। इससे सारे पाप दूर होने लगते हैं।

शिव जी का अभिषेक करें

गंगा दशहरा के दिन शिव जी का अभिषेक करना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

गंगाजल से अभिषेक करें

गंगाजल दशहरा के दिन गंगाजल में बेल पत्र मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। इससे मोक्ष की प्राप्ति और मनोकामना पूरी होती है।

कच्चे दूध से अभिषेक करें

शिव जी का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करना शुभ होता है। इससे बुद्धि तेज होती है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

शहद से अभिषेक करें

गंगा दशहरा के दिन शिव जी को शहद से अभिषेक करना चाहिए। इससे धन लाभ होता है और बीमारियां भी दूर होने लगती हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर गंगा दशहरा पर शिव जी का अभिषेक करें। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है।

परेशानियों से छुटकारा

जीवन में परेशानियों का सामना करने वाले लोगों को शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इससे परेशानियों से छुटकारा मिलता है और तरक्की के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

शिव जी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ