माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, माता लक्ष्मी की कृपा जिस पर भी होती है, उनको किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
वहीं माता लक्ष्मी के गुस्सा होने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में लाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी का वास साफ-सुथरी जगह पर होता है, ऐसे में घर में और आस-पास साफ-सफाई रखनी चाहिए।
ईशान कोण में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए। घर का मंदिर भी इसी दिशा में बनाना चाहिए।
घर में शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए घर में शंख लाएं। शंख को घर के मंदिर में रखें और पूजा करने के बाद शंख जरूर बजाएं।
घर में शंख लाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि आती है। घर में शंख लाते समय दक्षिणावर्ती शंख ही लाएं।
शंख लाने से घर में धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता मिलती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
शंख बजाने से सेहत को भी कई बहुत लाभ मिलते हैं, इससे शरीर स्वस्थ रहता है और आवाज संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
माता लक्ष्मी की कृपा के लिए घर में शंख लाएं, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM