गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में तपती गर्मी में हर किसी को कुछ ठंडा खाने की इच्छा होती है। ताकि शरीर एकदम ठंडा रहे और गर्मी न लगे।
गर्मियों में सबसे अच्छी चीज है पानी जिसका हमें इस मौसम में ज्यादा सेवन करने के लिए भी बोला जाता है। ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या न होने पाए।
हम लोग गर्मी लगते ही अक्सर फ्रीज से पानी की बोतल निकालकर तुरंत पीन लगते हैं। जो कि हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। आइये जाने इसके दुष्प्रभाव क्या होते हैं।
रोजाना गर्मियों में ठंडा पानी पीने से आपको जॉइंट पैन और शरीर में अकड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ये दिक्क्त ज्यादातर बुजुर्गो में देखने को मिलती है।
गर्मी के दिनों में ठंडा पानी आपके गले में खराश, खांसी, बलगम , गले में सूजन का भी कारण बनता है।
ठंडा पानी पीने से हमारे शरीर की पाचन शक्ति गड़बड़ होने लगती है। जिसके चलते खाना पचता नहीं हैं। और इससे एसिडिटी, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी दिक्क्तें होने लगती हैं।
इसके साथ ही ठंडा पानी हमारे वजन बढ़ने का कारण भी बनता है। दरअसल, ठंडे पानी की वजह से शरीर में मौजूद फैट को बर्न करना मुश्किल हो जाता है।