एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान में किसने सबसे अधिक एशिया कप जीते।
एशिया कप पहली बार साल 1984 में खेला गया था। तब टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था।
अब तक भारतीय टीम सबसे ज्यादा 6 बार एशिया कप जीत चुकी है, जिसमें कि 1988, 1990, 1995, 2010 और 2018 का एशिया कप शामिल है।
पाकिस्तानी टीम ने महज 2 बार एशिया कप का खिताब जीता है, जिसमें कि 2000 और 2014 का एशिया कप शामिल है।
वहीं, भारत के बाद श्रीलंका ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा किया है, जिसमें कि उसने 5 बार एशिया कप जीता।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com