कौन-सी टेस्टी डिशेज खाने से वेट लॉस हो सकता है?


By Farhan Khan11, Oct 2024 01:27 PMjagran.com

मोटापे की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हर दूसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से जूझ रहा है। इसके चलते अन्य बीमारियां भी होने लगती हैं।

मोटापा घटाने के उपाय

इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इन उपायों में खानपान भी शामिल होता है, जो वेट लॉस के लिए कारगर माने जाते हैं।

खाएं ये टेस्टी डिशेज

आज हम आपको कुछ ऐसी टेस्टी डिशेज के बारे में बताएंगे, जो आपका मोटापा या वजन घटा सकती हैं। आइए इन डिशेज के बारे में जानें।  

पालक और टोफू पालक

पालक और टोफू से बनी टेस्टी डिश वेट लॉस में सहायक हो सकती है। आप इसे कुछ इस तरह से बना सकते हैं।

डिश बनाने के स्टेप्स

एक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, हरी मिर्च, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

टमाटर को पकाएं

इसके बाद इसमें टमाटर डालें और इसे नरम होने तक पकाएं। इसके बाद इसमें पालक और टोफू डाल लें।

गरमा गरम सर्व करें

थोड़ी देर बाद इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कुछ मिनट पकने दें और गरमा गरम सर्व करें।

ब्रोकली और शिमला मिर्च

इस डिश को बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें। इसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इन्हें अच्छे से पकने दें।

अब इसमें ब्रोकोली, शिमला मिर्च, सोया सॉस और मसाले डालकर कुछ मिनटों तक पकाएं और गरमा गरम सर्व करें। यह डिश वेट लॉस में सहायक हो सकती है।