ज्यादा लाल मिर्च खाने से क्या प्रॉब्लम्‍स होती हैं?


By Farhan Khan20, Oct 2024 12:00 PMjagran.com

लाल मिर्च

लाल मिर्च के बिना किसी भी रेसिपी में स्वाद नहीं आता। दाल से लेकर कई सब्जियों में लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है।

लाल मिर्च के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप अधिक मात्रा में लाल मिर्च का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं?

पेट में अपच

लाल मिर्च का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में अपच, गैस, और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि इसमें कैप्साइसिन होता है।

शरीर के अंदरूनी हिस्सों में जलन

लाल मिर्च खाने से मुंह, आंखें और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में जलन हो सकती है। ऐसे में लाल मिर्च का कम से कम सेवन करें।

पेट में अल्सर का खतरा

हेल्थ एक्सर्ट्स के मुताबिक, अधिक मात्रा में लाल मिर्च खाने से पेट में अल्सर का खतरा बढ़ जाता है। बेहतर होगा कि कम ही खाएं।

बढ़ सकता है वजन

अधिक मात्रा में लाल मिर्च का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। वेट लॉस में भूल से भी लाल मिर्च न खाएं।

एलर्जी की शिकायत

ज्यादा लाल मिर्च खाने से कई लोगों को एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इससे आपको अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

ओवरऑल हेल्थ के लिए हानिकारक

ज्यादा लाल मिर्च का सेवन करना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। कम ही खाएं।

इन सभी समस्याओं से बचने के लिए लाल मिर्च का सेवन कम से कम करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com